BPSC Student Protest: BPSC छात्रों के साथ गांधी मैदान में अनशन पर बैठे Prashant Kishor | Breaking
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 03 Jan 2025 09:31 AM (IST)

BPSC परीक्षा को लेकर बिहार में बवाल जारी है, छात्रों के आंदोलन का आज 17वां दिन है, बड़ी खबर ये है कि छात्रों के आंदोलन में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल हो गए हैं, कल शाम से पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास प्रशांत किशोर का अनशन जारी है। हालांकि प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी है। आज दिन में भी बीपीएससी को लेकर राजनीति गर्म रहेगी। लेफ्ट पार्टियों के छात्र संगठन आज सीएम आवास तक मार्च निकालेंगे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शाम में मसाल जुलूस निकालने वाले हैं। पप्पू यादव भी आज आंदोलन करने वाले हैं।