मुस्लिम शख्स से जबरदस्ती 'जय श्री राम' बुलवाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
ABP News Bureau | 29 Aug 2021 01:49 PM (IST)

उज्जैन में मुस्लिम शख्स से जबरन जय श्री राम का नारा लगवाने के मामले में कार्रवाई हुई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को लुटिया जुनार्दा गांव के जंगल से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि, जहां से गिरफ्तारी हुई वहीं से कुछ दूरी पर घटना हुई थी.