10 जनवरी से देश में लगनी शुरू हो जाएगी Booster Dose, PM Modi ने किया ऐलान
ABP News Bureau | 25 Dec 2021 11:30 PM (IST)
पीएम मोदी ने बताया कि अगले साल तीन जनवरी से 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगेगी. इसके अलावा 10 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड टीके की बूस्टर डोज़ लगाने की शुरुआत होगी. 10 जनवरी से ही कॉ-मॉरबिडिटी वाले बुज़ुर्गों को भी उनके डॉक्टर की सलाह पर बूस्टर डोज़ (Precaution Dose) लगाई जाएगी.