Pakistan के क्वेटा में बम धमाका, बिलावल भुट्टो बाल-बाल बचे!
ABP News Bureau | 09 Aug 2021 09:13 AM (IST)
पाकिस्तान के क्वेटा में हुए विस्फोट में दो पुलिसवालों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये विस्फोट क्वेटा के जानेमाने सेरेना होटल के पास हुआ था। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके बाद आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।