Mumbai : Corona काल में अनोखी पहल, मदद को आगे आया Bollywood
ABP News Bureau | 25 Apr 2021 09:00 PM (IST)

कोरोना काल में बॉलीवुड के हाल भी काफी खराब हैं. फिल्में रिलीज नहीं हो रही. शूटिंग पूरी तरह बंद है. लेकिन दिहाड़ी पर काम करने हजारों टेक्नीशियन और कलाकारों की मदद के साथ साथ बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां मुंबई में प्रशासन और पुलिस की मदद करने के लिए आगे आयी हैं. इनमें अक्षय कुमार, सलमान खान और यशराज फिल्म्स वाकई कुछ खास कर रहे हैं.