BMW Flying Car: आ गई आसमान में उड़ने वाली कार, 35 मिनट में तय किया पहला सफर
ABP News Bureau | 04 Jul 2021 09:04 AM (IST)

हवा में उड़ने वाली कार फिल्मों में ही देखी जाती है. लेकिन अब ऐसा असल जिंदगी में भी हो गया है. बीएमडब्ल्यू की फ्लाइंग कार ने पहली बार एक शहर से दूसरे शहर का सफर आसमान में तय किया.