Mumbai : मलेरिया के मामलों के बीच मच्छर के लारवा को मारने के लिए BMC ने तैयार किया 'ड्रोनास्त्र'
ABP News Bureau | 06 Sep 2021 06:14 PM (IST)

मुंबई में डेंगू मलेरिया के मामले बढ़े हैं. कुछ खास इलाकों में असर ज्यादा दिखाई दे रहा है. कई इलाके ऐसे हैं जहां मच्छरों के लार्वा मारने के लिए जिन रसायनों को डालना होता है उनको पहुंचाना मुश्किल होता है. ऐसे में बीएमसी ने नया उपाय निकाला है. बीएमसी ने ड्रोनास्त्र तैयार किया है इसके जरिए जिस जगह पर पहुंचना मुश्किल है वहां भी स्प्रे करा जा रहा है.