सिर्फ 2 महीने में पूरी मुंबई के वैक्सीनेशन के लिए BMC ने बनाया 'मास्टरप्लान' लेकिन आ रही एक दिक्कत
ABP News Bureau | 22 May 2021 09:56 AM (IST)

मुंबई में वैक्सीनेशन के लिए बीएमसी ने एक मास्टरप्लान बनाया है. जिसमें महज 2 महीने के अंदर मुंबई की पूरी आबादी का वैक्सीनेशन किया जा सकता है, लेकिन इसमें सिर्फ एक दिक्कत आ रही है. दिक्कत ये है कि मुंबई के पास वैक्सीन की कमी है. केंद्र अगर मुंबई को पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराए तो बीएमसी अपने मास्टरप्लान पर काम करना शुरू कर सकती है.