Corona के नाम पर कालाबाजारी, नकली सेनेटाइजर के भ्रष्टाचारियों की Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 14 Mar 2020 11:07 AM (IST)

चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने वैश्विक महामारी का रूप ले लिया है. अमेरिका और भारत समेत दुनिया के कई देश इसकी चपेट में हैं. वहीं इसके नाम पर कई लोग कालाबाजारी भी कर रहे हैं. बता दें कि कोरोना वायरस को दिल्ली में महामारी घोषित किया गया है. दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के कारण IPL-2020 समेत सभी खेल गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. सभी तरह के सम्मेलन और सेमिनार रद्द कर दिए गए हैं.