Black Fungus अबतक 10 राज्यों में महामारी घोषित
ABP News Bureau | 22 May 2021 10:25 AM (IST)

भारत में हाल के दिनों में, कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने म्यूकोर्मिकोसिस के केस रिपोर्ट हो रहे हैं, जिसे ब्लैक फंगस के नाम से भी जाना जाता है. मौजूदा हालात में जहां एक तरफ कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में म्यूकोर्मिकोसिस चिंता का कारण बन रहा है. इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए अपनी तैयारियों की समीक्षा करने की सलाह दी है.