Lucknow में BJP की बड़ी बैठक जारी, 1 महीने में दूसरी बार लखनऊ के दौरे पर BL Santosh
ABP News Bureau | 21 Jun 2021 11:34 AM (IST)

यूपी में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारियों को और धार देना शुरू कर दिया है. मिशन 2022 को लेकर बीजेपी अभी से संजीदा है. इसके लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती है. इसीलिए राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दोबारा राजधानी लखनऊ पहुंचकर संगठन और सरकार के साथ मिलकर चुनावी रोडमैप तैयार कर रहे हैं.