'BJP का एजेंडा लोकतंत्र की परम्पराओं और संविधान की मूल भावना से हटकर'- Ashok Gehlo
ABP News Bureau | 20 Dec 2019 08:27 PM (IST)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी का एजेंडा लोकतंत्र की परम्पराओं और संविधान की मूल भावना से हटकर है. कोई कारण नहीं था संविधान में संशोधन करवा दिया. एनआरसी की बात कर रहे हैं, जो लागू हो ही नहीं सकता, प्रैक्टिकल नहीं है. असम में करके देख लिया, वहां इनकी खुद की गवर्मेंट हैं. वो कह रही है, ये हमें मंजूर नहीं है. हम लोग प्रदेश में शांति मार्च निकालेंगे. 22 दिसंबर रविवार को सुबह 11 बजे अल्बर्ट हॉल से शुरू करेंगे और गांधी जी के स्टेच्यू तक जाएंगे, महात्मा गांधी जी के सानिध्य में जाकर अपनी भावना व्यक्त करेंगे. सबका आह्वान करते हैं शांति प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोग भाग लें.