यूपी चुनाव जीतने के लिए इन दो प्लानों पर काम कर रही BJP | UP Election | राज की बात
ABP News Bureau | 28 Nov 2021 09:49 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के सियासी मैदान में शह औऱ मात का खेल इस समय अपने चरम पर है. विपक्ष आरोपों की डाल पर सवार होकर बीजेपी को बेहाल करने में जुटा है तो वहीं सत्ताधारी बीजेपी भी हर नहले पर दहला मारने में नहीं चूक रही है. एक तरफ जहां विपक्ष के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकार और संगठन की मजबूती के जरिए चुनावी चक्रव्यूह को मजबूत करने की कोशिशें भी जारी हैं.