Delhi में BJP की बाइक रैली, बिना हेलमेट दिखे कई कार्यकर्ता
shubhamsc | 09 Jan 2020 02:21 PM (IST)

दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी की आज बाईक रैली भी निकल रही है जिसमें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं. लेकिन इसी रैली में सड़क पर कई बाइक सवार बिना हेलमेट के भी सवारी करते हुए दिख रहे हैं. हालांकि कोई बड़ा नेता बिना हेलमेट के नहीं दिखा लेकिन कई कार्यकर्ता बिना हेलमेट पहने साफ दिख रहे हैं.