Bengal में BJP कार्यकर्ता का संदिग्ध हालत में शव मिला, मामले पर TMC और BJP आमने- सामने
ABP News Bureau | 07 May 2022 09:49 AM (IST)

Bengal के काशीपुर में अर्जुन चौरसिया नाम के भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. पूरे मामले पर बंगाल में एक बार फिर BJP और TMC आमने सामने आ गए हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने मृतक के परिवार से मुलाकात की और पूरी घटना की कड़ी निंदा भी की.