UP में दलित वोटों को साधने के लिए BJP की कवायद तेज
ABP News Bureau | 27 Jun 2021 09:57 AM (IST)

यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले दलित वोटों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी अब अंबेडकर के नाम पर स्मारक स्थल बनाएगी. राजधानी लखनऊ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जून को अंबेडकर स्मारक का शिलान्यास करेंगे. भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर बनने वाला ये नया स्मारक दलितों को साधने की कोशिश के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दी.