'Delhi को Syria नहीं बनने देंगे'- BJP नेता Tarun Chugh शाहीन बाग को लेकर बोले
ABP News Bureau | 30 Jan 2020 10:24 AM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में में बीजेपी के सहप्रभारी तरूण चुघ ने शाहीन बाग की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस की है. उन्होंने कहा कि हम दिल्ली को सीरिया नहीं बनने देंगे. उन्होंने लिखा कि भारत की अखंडता को किसी को भी तोड़ने नहीं देंगे. शाहीन बाग का मतलब शैतान बाग है. जैसे आईएसआईएस ने महिलाओं और बच्चों का इस्तेमाल किया है ये भी उसी मॉड्यूल को अपना रहे हैं.