क्या Param Bir Singh को बचाया जा रहा?- BJP ने उद्धव सरकार पर साधा निशाना
ABP News Bureau | 01 Oct 2021 09:46 AM (IST)
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को लेकर बीजेपी ने उद्धव सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. बीजेपी के विधायक राम कदम ने उद्धव सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पूछा है कि क्या परमबीर सिंह वसूली करने वाले मंत्रियों के नाम जांच एजेंसी को बता देते इसलिए उन्हें छिपा दिया गया है.