Vaccine को लेकर Mamata Banerjee की PM Modi को लिखी चिट्ठी पर BJP ने साधा निशाना
ABP News Bureau | 13 May 2021 10:03 AM (IST)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुधवार को पत्र लिखते हुए उनसे विदेशी वैक्सीन निर्माताओं से कोरोना का टीका जल्द से जल्द आयात करने का अनुरोध किया है. ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर कहा कि उदारता और अग्र-सक्रियता के साथ कोविड रोधी टीकों का आयात किया जाना चाहिए. ममता ने पीएम मोदी को सलाह देते हुए कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वैक्सीन निर्माताओं को फ्रेंचाइज ऑपरेशन के लिए प्रोत्साहित करें.