Lok Sabha Elections जीतने की तैयारियों में जुट गई BJP, कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा संदेश
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 15 Dec 2023 09:41 AM (IST)

हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से तीन राज्यों में जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 22 से 23 दिसंबर को पार्टी की एक बड़ी बुलाई है. इस बैठक में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारियों सहित सभी मोर्चों के अध्यक्षों को भी बुलाया गया है.