Tunna Pandey को पार्टी से बाहर करे BJP- जेडीयू की मांग
ABP News Bureau | 03 Jun 2021 02:49 PM (IST)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विवादित बयान दे रेह बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय को पार्टी की अनुशासन कमेटी ने नोटिस भेजा है. लगातार मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने पर अब बीजेपी ने एक्शन ले लिया है. बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी की अनुशासन कमेटी ने टुन्ना जी पांडेय को नोटिस भेज जवाब मांगा है. जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई भी होगी.