क्या फिर से साथ आने वाली हैं BJP और Shiv Sena?
ABP News Bureau | 17 Sep 2021 05:18 PM (IST)

महाराष्ट्र में सत्ताधारी पार्टी शिवसेना ने प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी से सुलह के संकेत दिए हैं. औरंगाबाद के एक कार्यक्रम में सीएम उद्धव ठाकरे की ओर से बीजेपी नेता रावसाहेब दानवे को भावी सहयोगी कहकर संबोधित किए जाने से राज्य की सियासत में हडकंप मच गया है. दोनों पार्टियों के बीच करीब 3 दशकों से गठबंधन था जो 2019 में टूट गया था.