BJP ने Anant Hegde पर की ये बड़ी कार्रवाई, Mahatma Gandhi पर दिया था विवादित बयान
ABP News Bureau | 03 Feb 2020 02:29 PM (IST)

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने अनंत हेगड़े पर कड़ी कार्रवाई की है. कर्नाटक बीजेपी के सांसद अनंत हेगड़े को महात्मा गांधी पर दिए गए बयान पर बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया. साथ ही अनंत हेगड़े के बीजेपी पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में आने पर रोक लगाई गई है.