Congress की बढ़ती ताकत के चलते बढ़ी BJP की टेंशन । MP Election 2023
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 14 Nov 2023 09:52 PM (IST)
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे दमखम से जुटे हैं. मंगलवार (14 नवंबर) को उन्होंने ताबड़तोड़ तीन रैलियां की. इसके बाद पीएम मोदी ने इंदौर में रोड शो किया. इससे पहले पीएम मोदी ने अपने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बैतूल, शाजापुर और झाबुआ में रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 3 दिसंबर को एक बार फिर दिवाली मनाएंगे.