Maharashtra : OBC आरक्षण राज्य में लागू कराने को लेकर Mumbai के Dadar में BJP ने किया आंदोलन
ABP News Bureau | 10 Jul 2021 06:46 PM (IST)

महाराष्ट्र की राजनीति में ओबीसी आरक्षण बड़ा मसला है. आज ओबीसी आरक्षण राज्य में लागू कराने और राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दादर में आंदोलन किया. भारतीय जनता पार्टी मुंबई के प्रमुख मंगल प्रसाद लोढ़ा और भाजपा उपाध्यक्ष प्रसाद लाड की मौजूदगी में नारेबाजी करके राज्य सरकार पर दबाव बनाया गया. बीजेपी नेताओं ने बोला भाजपा के दबाव में आकर राज्य सरकार ने निकाय चुनाव आगे बढ़ा दिया है. ओबीसी समाज को न्याय मिलना चाहिए पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन होगा जब तक ओबीसी समाज को न्याय नहीं मिलेगा भाजपा आंदोलन में भिड़ी रहेगी.