चुनाव आयोग विवाद पर BJP का पहला बयान
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 23 Sep 2026 06:20 PM (IST)

चुनाव आयोग को लेकर जारी विवाद के बीच बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद से विपक्षी पार्टियां लगातार चुनावों में हारती रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता द्वारा नकारे जाने और लोकतांत्रिक तरीके से लगातार हार का सामना करने के बाद विपक्ष अब संवैधानिक संस्थानों को निशाना बना रहा है। संबित पात्रा ने कहा कि इसी कड़ी में चुनाव आयोग पर भी हमला किया जा रहा है। बीजेपी के इस बयान के बाद चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और विपक्ष के आरोपों को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।