BJP ने Newsclick website पर साधा निशाना, विदेशी फंडिंग समेत लगाए ये आरोप
ABP News Bureau | 18 Jul 2021 10:32 PM (IST)

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक न्यूज वेबसाइट पर देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है. संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि 'न्यूज क्लिक' नाम की वेबसाइट भारत को बदनाम करने का काम कर रही है. पात्रा ने ये भी कहा कि न्यूज क्लिक को विदेशों से फंडिंग होती है. ये वेबसाइट इंटरनेशनल साजिश का हिस्सा है.