'फ्री सुविधा' पर केजरीवाल के बयान पर BJP ने किया ये पलटवार | Arvind Kejriwal On Freebies | ABPLIVE
ABP News Bureau | 11 Aug 2022 05:36 PM (IST)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने फ्री सुविधाओं (Freebies) के मुद्दे को लेकर एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, "कुछ दिनों से जिस तरीके से जनता को दी जाने वाली सुविधाओं का जबरदस्त तरीके से विरोध किया जा रहा है. इससे मन में एक शक पैदा होता है. इतना जबरदस्त तरीके से विरोध क्यों किया जा रहा है. अचानक लोगों के हितों की चीजों का विरोध क्यों किया जा रहा है." आठवां वेतन आयोग बनने वाला था, लेकिन अब कह रहे हैं कि अब हम आठवां वेतन नहीं बनाएंगे, क्योंकि हमारे पास पैसा नहीं है. केंद्र ने बार-बार दोहराया है कि उनके पास पैसा नहीं है, राज्यों को दिया गया पैसा कम कर दिया है. टैक्स कलेक्शन 2014 की तुलना में बहुत अधिक हुआ है, लेकिन उनके पास पैसा नहीं है. पैसा कहां जा रहा है?"