विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
MP BJP Candidate List: BJP ने MP चुनाव की दूसरी लिस्ट की जारी, कई चौंकाने वाले नाम हैं शामिल
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 26 Sep 2023 09:08 AM (IST)

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. इनमें कई चौंकाने वाले नाम हैं. पार्टी ने सात सांसदों को उम्मीदवार बनाया है. इनमें से तीन केंद्रीय मंत्री हैं. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और फगन सिंह कुलस्ते को बीजेपी ने टिकट दिया है. तोमर दिमनी से, प्रह्लाद पटेल नरसिंहपुर और कुलस्ते निवास सीट से चुनाव लड़ेंगे.