BJP की बागी सावित्री बाई फुले ने अब कांग्रेस को भी कहा अलविदा, लगाया ये आरोप
ABP News Bureau | 26 Dec 2019 01:31 PM (IST)

बीजेपी की पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले जिन्होंने इसी साल बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस ज्वाइन किया था, अब उन्होंने कांग्रेस भी छोड़ दिया है. सावित्री बाई फुले का आरोप है कि कांग्रेस में उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है. उन्होंने अब एलान किया है कि वो अपना खुद का एक संगठन बनाएंगी और आंदोलन करेंगी. पूर्व सांसद का आरोप है कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों एक जैसे हैं.