✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Rajasthan Assembly Election 2023: बीजेपी ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर एकबार फिर दांव लगाया

एबीपी न्यूज़ डेस्क  |  21 Oct 2023 11:36 PM (IST)
ABP News

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही तैयारियों में जुट गई हैं. इसी क्रम में शनिवार (21 अक्टूबर) को बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी और कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, जहां बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 83 प्रत्याशियों की घोषणा की है. वहीं, कांग्रेस ने 33 नामों का ऐलान किया है. बीजेपी ने कुछ नेताओं की सीट बदल दी है तो वहीं कुछ का टिकट कट गया है. इसके अलावा दोनों दलों ने कई बड़े नेताओं को भी टिकट देने का फैसला किया है. हालांकि, लिस्ट में कई ऐसे नेताओं के नाम भी शामिल हैं, जिनपर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है. इन बड़े नेताओं को मिला टिकट बीजेपी ने झालरापाटन विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता वसुंधरा राजे को मैदान में उतारा है. वहीं, सतीश पुनिया को अंबेर से टिकट मिला है. अगर बात करें कांग्रेस की तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे. वहीं, सचिन पायलट एक बार फिर टोंक से चुनावी मैदान में उतरेंगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ से और सीपी जोशी को नाथद्वारा से टिकट मिला है. इन विधायकों का टिकट कटा दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने 8 विधायकों के टिकट काटने का फैसला किया है. पार्टी ने सांगनेर के विधायक अशोक लौहटी और चित्तोड़गढ़ से मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह को टिकट नहीं दिया है. इसके अलावा सूर्यकांत व्यास, सभाष पुनिया, हरेंद्र नीनामा, ललित ओस्तवाल, मोहनराम चौधरी और रुपाराम मुरावतिया को भी इस बार टिकट नहीं मिला है. दूसरी ओर कांग्रेस ने ज्यादातर पिछली बार के विधायकों पर भरोसा जताया है. हालांकि, पार्टी ने मुंडावार से ललित यादव को टिकट दिया. ललित यादव पिछले विधानसभा चुनाव से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे. करीबियों को भी मिला टिकट बीजेपी ने वसुंधरा राजे के कई करीबियों को टिकट दिया है. इनमें प्रताप सिंह सिंघवी, अशोक डोगरा, नरपत सिंह राजवी, श्रीचंद कृपलानी, कालीचरण सराफ, कैलाश वर्मा, सिद्धि कुमारी, हेम सिंह भड़ाना, अनिता भदेल, कन्हैया लाल लाल और सिद्धि कुमारी के नाम शामिल हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस ने राजस्थान के लिए जारी पहली लिस्ट में सचिन पायलट गुट के चार नेताओं को टिकट दिया गया है. इनमें इंद्राज सिंह गुर्जर, रामनिवास गवारिया, मुकेश भाकर और अमित चाचन के नाम शामिल हैं. इन महिलाओं को मिला टिकट बीजेपी ने लिस्ट में 10 महिलाओं को भी टिकट दिया है. इनमें संतोष बावरी, सिद्धि कुमारी, संतोष अहलावत, अनिता भदेल, मंजू बाघमार, ज्योति मिर्धा, सुमिता भींचर, सोभा चौहान, दीप्ती महेश्वरी,और वसुंधरा राजे शामिल हैं. वहीं, कांग्रेस ने भी कई महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है. इनमें रीता चौधरी, डॉ अर्चना शर्मा, ममता भूपेश, मंजू देवी, दिव्या मदेरणा, मनीषा पंवार और प्रीति गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं. 25 नवंबर को मतदान बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. कांग्रेस राजस्थान में सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है. वहीं, बीजेपी इस बार सत्ता कब्जाने में जुटी है.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Rajasthan Assembly Election 2023: बीजेपी ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर एकबार फिर दांव लगाया

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.