कैप्टन Amarinder Singh के Sidhu पर लगाए आरोपों को लेकर क्या बोली BJP? देखिए
ABP News Bureau | 19 Sep 2021 03:22 PM (IST)

कैप्टन द्वारा सिद्धू पर लगाए आरोपों पर बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, 'पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को देशद्रोही बताया है. यह बहुत ही गंभीर आरोप है. बीजेपी कांग्रेस से सिर्फ एक ही सवाल पूछ रही है कि सोनिया, राहुल और प्रियंका इस पर चुप क्यों हैं? हम कांग्रेस से इस मुद्दे पर बोलने और अपना पक्ष रखने की मांग करते हैं. क्या कांग्रेस इन आरोपों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी.'