'सिर्फ BJP ही ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद पर नहीं चलती'- Amit Shah
ABP News Bureau | 20 Jan 2020 05:55 PM (IST)

जेपी नड्डा के बीजेपी अध्यक्ष बनने के मौके पर अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समग्र देश कि सभी पार्टियों से इसलिए अलग पार्टी दिखाई पड़ती है क्योंकि ये पार्टी न तो जात-पात के आधार पर चलती है और न ही वंशवाद के आधार पर चलती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में कई अन्य पार्टियां अपने लोकतांत्रिक स्वरूप को खो चुकी हैं। इनमें अपने परिजनों को ही अध्यक्ष, मुख्यमंत्री बनाने की होड़ मची रहती है.