Pegasus जासूसी मुद्दे को लेकर BJP सांसद रूपा गांगुली ने ममता बनर्जी पर बोला हमला
ABP News Bureau | 22 Jul 2021 03:57 PM (IST)

पीगैसिस जासूसी के मुद्दे पर रूपा गांगुली ने कहा कि आखिर ममता बनर्जी को डर किस बात का है क्या वह आतंकी है क्योंकि देश का कानून कहता है कि आतंकी और संदिग्ध लोगों का ही फोन टैप हो सकता है. इसका मतलब तो साफ है कि ममता बनर्जी को यह लग रहा है कि उन्होंने कुछ तो गड़बड़ की है इसी वजह से इतनी डरी हुई है.