लोकतंत्र की हत्या का आरोप वो लगा रहे हैं, जो खुद लोकतंत्र के डकैत हैं - BJP सासंद ने साधा समाजवादी पार्टी पर निशाना
ABP News Bureau | 29 Jun 2021 06:43 PM (IST)

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव को लेकर बीजेपी पर लग रहे आरोपों पर कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने एबीपी न्यूज़ से कहा है कि लोकतंत्र की हत्या का आरोप वो लगा रहे हैं जो ख़ुद लोकतंत्र के डकैत हैं. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने जिलाध्यक्षों पर करवाई क्यों की? उन्होंने कहा कि सपा को प्रस्तावक और अनुमोदक तक नहीं मिले हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ज़्यादा से ज़्यादा सीटें जीतेगी.