पैगंबर मोहम्मद पर BJP विधायक की विवादित टिप्पणी, Owaisi ने मांगा BJP से जवाब
ABP News Bureau | 23 Aug 2022 02:22 PM (IST)

तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद एक बार फिर विवाद हो गया है. बीती रात पूरे हैदराबाद शहर में विरोध-प्रदर्शन हुए, जिसके बाद टी राजा को हैदराबाद सिटी टास्कफोर्स और शाहीनयथगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उस बयान को लेकर AIMIM सांसद ओवैसी ने बीजेपी पर हमला बोला है.