राम मंदिर उद्घाटन को 'भव्य' बनाने का मेगा प्लान तैयार, BJP की बैठक में Amit Shah ने बताई रणनीति
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 25 Dec 2023 12:12 AM (IST)

UP News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में दो दिवसीय भाजपा (BJP) पदाधिकारियों की बैठक के दूसरे दिन पार्टी नेताओं से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल करे. शाह ने पार्टी नेताओं से अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन को बड़े पैमाने पर सफल बनाने के लिए भी कहा.