बिना बहुमत के BJP कैसे बनाएगी मेयर ? | MCD Mayor Election | BJP Vs AAP

Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली में शुक्रवार (6 जनवरी) को मेयर चुनाव के लिए एमसीडी में वोटिंग होनी है. हालांकि, वोटिंग से ठीक पहले ही सदन में जमकर हंगामा हुआ. सदन में पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की तक हो गई. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि पार्षद जमकर हो-हल्ला कर रहे हैं और पूरे सदन में अफरा-तफरी जैसा माहौल है.
सदन के इस वीडियो में दिल्ली पुलिस के कर्मचारी भी नजर आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की है. वीडियो में दिख रहा है कि दिल्ली पुलिस पार्षदों को शांत करने की कोशिश में लगी है, लेकिन स्थिति कंट्रोल से बाहर जाती नजर आ रही है.
पार्षदों ने वोटिंग से पहले सदन में एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. बीजेपी और आप के पार्षदों के बीच जमकर तू तू-मैं मैं देखने को मिली. बता दें कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के हंगामे के चलते पीठासीन अधिकारी ने सदन की बैठक को स्थगित कर दिया है.