BJP सांसद Manoj Tiwari कोरोना से संक्रमित हुए
ABP News Bureau | 04 Jan 2022 11:57 AM (IST)

बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी को भी कोरोना हो गया है, मनोज तिवारी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। मनोज तिवारी ने ट्वीट किया है कि परसों रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था। हल्का बुखार और ज़ुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड - रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था..टेस्ट में आज पॉज़िटिव आया हूँ..