UPTET Paper Leak पर क्या बोली BJP? देखिए
ABP News Bureau | 29 Nov 2021 01:04 AM (IST)

यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) की आयोजित UPTET 2021 परीक्षा रद्द कर दी गई है. बताया जा रहा है कि पेपर लीक होने के चलते इस परीक्षा को पोस्टपोंड कर दिया गया है. जिसके बाद यूपी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ये घोषणा की है कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब सरकारी बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर बिना कोई पैसे दिए अपने-अपने गंतव्य तक वापस जा सकते हैं. मामले में अबतक 29 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. इस मामले को लेकर विपक्ष के सवालों पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता लक्ष्मीकांंत वाजपेयी ने कहा कि पहले की सरकारों में इस तरह के घोटालों को दबाया जाता था, लेकिन हमारी सरकार कार्रवाई कर रही है.