BJP नेता Kapil Mishra को मिली ‘Y’ plus security, मिली थी जान से मारने की धमकी
ABP News Bureau | 03 Mar 2020 11:51 AM (IST)
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने वाई प्लस सुरक्षा दी गई है. दिल्ली पुलिस मुख्यालय के मुताबिक कपिल मिश्रा को यह सुरक्षा उन्हें मिली धमकी के आधार पर दी गई है. खुफिया ब्यूरो की ओर से सुरक्षा संबंधी खतरों को देखते हुए देश के वीवीआईपी और अन्य क्षेत्रों के लोगों को यह सुरक्षा दी जाती है.