Elections 2024: 1999 से हमीरपुर में BJP..पर क्या इस बार इतिहास बदल देगी कांग्रेस? | Himachal Pradesh
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 15 May 2024 07:10 PM (IST)
ABP News: हिंदुस्तान में चार चरण के चुनावी रण खत्म होने के बाद NDA हो या फिर INDIA ..दोनों तरफ का कॉन्फिडेंस हाई नजर आ रहा है.. सीटों को लेकर दोनों तरफ गठबंधन के अपने अपने दावे हैं..कोई अभी से बहुमत की बात कर रहा है..तो कोई कह रहा है कि 4 जून को हमारी सरकार बनेगी. तो किसी ने चार सौ पार के नारे का कनेक्शन मथुरा और काशी से भी कर दिया है..मगर इन तमाम वादों और दावों का असर हिमाचल की हमीरपुर सीट पर पड़ेगी...या फिर यहां की जनता लोकल मुद्दों को ध्यान रखकर वोट करने के लिए बूथ पर जाएगी..