फिर लखनऊ दौरे पर बीजेपी महासचिव BL Santosh, सियासी हलचल तेज
ABP News Bureau | 18 Jun 2021 02:40 PM (IST)

यूपी में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सत्ताधारी दल बीजेपी ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष एक बार फिर लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं. बीएल संतोष 21-22 जून को दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर चुनाव की रणनीति बनाएंगे.