BJP ने Kuldeep Sengar की पत्नी का पंचायत चुनाव में काटा टिकट
ABP News Bureau | 11 Apr 2021 02:57 PM (IST)

बीजेपी ने बलात्कार के दोषी पार्टी के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर का टिकट काट दिया है. ये जानकारी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी है. संगीता सेंगर उन्नाव के फतेहपुर चौरासी प्रथम से पंचायत सदस्य की उम्मीदवार बनाई गई थीं. इसके बाद से बीजेपी के विरोधी दल लगातार सवाल उठा रहे थे.