Rahul Gandhi ने की पादरी से मुलाकात तो BJP ने घेरा
ABP News Bureau | 10 Sep 2022 04:01 PM (IST)

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है. अब बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी का एक वीडियो ट्वीट कर निशाना साधा है. संबिता पात्रा ने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस में हिंदू नफरत आम बात है और राहुल गांधी इसका सबसे बड़ा सबूत हैं. इस वीडियो क्लिप में राहुल गांधी पादरी जार्ज पोन्नैया से मुलाकात करते दिख रहे हैं और दोनों के बीच बातचीत हो रही है.