Congress के श्वेतपत्र पर BJP का पलटवार, Sambit Patra बोले - देश में जब खुशी, तब राहुल सवाल उठाते हैं
ABP News Bureau | 22 Jun 2021 02:04 PM (IST)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को लेकर आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की ओर से एक ‘श्वेत पत्र’ जारी करके मोदी सरकार पर सवाल उठाए. इसको लेकर अब बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा है कि जब भी हिंदुस्तान में कुछ अच्छा होता है और देश अच्छा परफॉर्म करता है, तो कहीं न कहीं कांग्रेसियों को उससे चिढ़ होती है.