मंदिर ना खोलने और त्यौहार ना मनाने को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर आक्रामक हुई BJP और MNS
ABP News Bureau | 13 Aug 2021 07:45 PM (IST)

महाराष्ट्र में मंदिर खोलने की बीजेपी की मांग के बाद अब त्योहार मनाने की इजाज़त के मुद्दे पर बीजेपी आक्रामक हो गई है. बीजेपी नेता राम कदम ने कहा है कि सरकार कुछ भी करे हम जन्माष्टमी धूमधाम से मनाएंगे. बीजेपी की मांग को अब राज ठाकरे की मनसे का समर्थन मिल रहा है. दोनो पार्टियां डंके की चोट पर आगामी त्योहार कृष्णा जन्माष्टमी और गणेशोत्सव मनाने की बात कर रही है, वहीं सरकार ने अब तक कोई गाइडलाइन तय नही की है.