Manish Sisodia के लुक-आउट नोटिस पर क्या बोली BJP और Congress? देखिए
ABP News Bureau | 21 Aug 2022 09:08 AM (IST)

#CBI छापेमारी के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ अब लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है. जिसके बाद उनके देश छोड़ने पर रोक लग गई है. सीबीआई की तरफ से ये लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है. बताया गया है कि कथित आबकारी घोटाले से जुड़े बाकी आरोपियों के खिलाफ भी ये नोटिस जारी किया गया है. जिससे कि कोई भी देश छोड़कर ना जा पाए. सिसोदिया समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ है.