Rajasthan के फाग महोत्सव में जमकर थिरके बीजेपी और कांग्रेस विधायक
ABP News Bureau | 01 Mar 2020 11:30 AM (IST)

राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में होली को लेकर उत्साह का माहौल है. ऐसे में इलाके में फाग महोत्सव का आयोजन हुआ. अक्सर एक-दूसरे पर जुबानी हमले करने वाले नेताओं ने एक साथ मिलकर इस महोत्सव में हिस्सा लिया. नेताओं में अपनी-अपनी कलाओं के प्रदर्शन की होड़ लग गई. कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजुकमार रिणवा ने पानी का महत्व समझाने वाला गाना गाया तो बीजेपी विधायक कालीचरण सर्राफ और कांग्रेस विधायक हाकिम अली ने भी लोकनृत्य का प्रदर्शन किया.