दिल्ली रेप की घटना को लेकर BJP ने कांग्रेस पर लगाया राजनीति करने का आरोप
ABP News Bureau | 04 Aug 2021 01:33 PM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह उस 9 साल की मृतक पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की, जिसकी बलात्कार और हत्या हुई थी. अब बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. पात्रा ने कहा, रेप की घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.